पालतू बिल्ली बनी महिला के गर्भवती होने की वजह, पति ने लगाया बिल्ली पर इल्जाम

- Advertisement -

वैसे तो पालतू जानवर आपके छोटे मोटे काम और मनोरंजन मे काफी मदद करते है। लेकिन कभी कभी परेशानी भी खड़ी कर देते है। अभी हाल ही मे ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली ने एक कपल के लिए परेशानी खड़ी कर दी। एक शख्स ने पत्नी के गर्भवती होने के लिए बिल्ली को दोषी ठहराया है। क्योंकि बिल्ली ने उसके सारे कंडोम में छेद कर दिए थे। जिसके चलते उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई।

पालतू बिल्ली बनी महिला के गर्भवती होने की वजह, cat becomes the reason of husband wife fight

इस  शख्स ने इसकी जानकारी खुद एक पोस्ट क जरिये दी। जिसमें उसने बताया कि, कोरोना महामारी के खत्म होने तक मैंने और मेरी पत्नी ने बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला किया था। हम पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता हैं। शक्स ने बताया की उसके घर मे एक पालतू बिल्ली है। जो अक्सर घर के दराज और अलमारियों को खोलती रहती है। वह घर में हर ओर घुसी रहती है।  दरअसल शक्स ने पिल्स की बजाय कोंडम का इस्तेमाल करने का फैसला किया था । लेकिन उसके बावजूद भी शक्स की पत्नी प्रेग्नेंट हो गयी।

इसके बाद उन्होंने गुत्थी सुलझाई तो पता चला कि, इसके पीछे उनकी पालतू बिल्ली का हाथ है। शख्स ने लिखा कि, मैंने दराज में जाकर रखे हुए कंडोम को चैक किया तो देखा कि कंडोम में बिल्ली के दातों के निशान हैं।  दरअसल कोंडम पालतू बिल्ली के हाथ लग गए थे और उसने कंडोम को पंचर कर दिया था। खैर दंपति अब ना चाहते हुए दूसरे नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहे है। तो इस तरह से बिल्ली बन गयी अपनी ही मालकिन के प्रेग्नेंट होने की वजह।

- Advertisement -

Latest stories

Related News