वैसे तो प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द है। लेकिन इसी खूबसूरत एहसास से जुड़े कुछ ऐसे भी तथ्य है जो आपको हैरानी मे डाल सकते है। कोई ये नहीं कह सकता कि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होता है।असल जिन्दगी में प्यार जैसा कुछ भी नहीं होता है।प्यार करने के भावनात्मक फायदे तो हैं ही साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं प्यार से जुड़ी कुछ रोचक और मजेदार बातें:-
1.गहरी आवाज वाले पुरुष अधिक आवाज वाले पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर स्थायी छाप बनाने की अधिक संभावना रहती हैं।
2.कई जीव-जंतु पूरी जिंदगी एक ही साथी के साथ व्यतीत करते है। वो भी एक-साथी के नियम का पालन करते हैं। हंस, गौरैया, कई प्रजातियों के गिद्ध और लंगूर एक ही साथी के साथ रहते हैं।
3.हाथों को पकड़ने जैसे शारीरिक संपर्कों के भी छोटे स्तर थोड़ा दर्द निवारक के रूप में कार्य कर सकते हैं और तनाव और भय की भावनाओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।
4.जब आप अपने पार्टनर की आंखो मे लगातार 5 मिनट तक देखते है, तो उस दौरान आपका दिल भी उसी तालमेल में धड़कता है।
5।एक शोध के अनुसार 18 से 20 साल की उम्र वाले लोगों को ब्रेकअप में ज्यादा दर्द होता है।
6.केवल 25% लव मैरिज ही अच्छी चलती हैं, 75% केस में तलाक हो ही जाता है।
7.क्या आप जानते है की आप किसी शख्स को पसंद करने में हमें सिर्फ कुछ मिनटों का समय लगता है। कुछ मिनट के अंतराल में ही हम ये तय कर लेते हैं कि वो शख्स अच्छा है या नहीं।
8.गले लगना किसी दवा की तरह है। जब आप किसी अपने के गले लगते हैं तो आपकी छोटी-छोटी तकलीफ अपने आप ही दूर हो जाती है
9.सामान्य इंसान को शादी से पहले कम से कम 7 बार किसी ना किसी से प्यार होता है
10.अगर आप किसी को हमेशा खुश देखना चाहते हैं तो इसका मतलब है कि आप उससे प्यार करने लगे हैं।
11.कई सर्वे में ये बात भी कही गई है कि अगर आप अकेले हैं तो अपने प्रेमी की तस्वीर देखने से आपको अच्छा महसूस होगा। इसमें दर्द में आराम देने की ताकत है।
12.जब दो प्रेमी एक-दूसरे की आंखों पर नजर रखते हैं, तो उनके दिल की दर सिंक्रनाइज़ होती है।
13.प्यार भी किसी नशे से कम नहीं है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्यार इंसान के दिमाग में एक ऐसी जगह बना लेता है जहां उसे परमसुख की अनुभति होती है। ये बिल्कुल उसी तरह की फीलिंग होती है जैसे नशा करने बाद महसूस होता है
14.लंबी अवधि के संबंधों के लिए एक आकर्षक शरीर पर एक आकर्षक चेहरा पसंद किया जाता है।
15.एक सर्वे के अनुसार कि प्यार में धोखा देने वाले लोगों की IQ दिमागी2। क्षमता बहुत कम होती है।