- Advertisement -
वाराणसी : पहड़िया मंडी में आठ मार्च को EVM अफवाह को लेकर उग्र प्रदर्शन के दौरान ADG Zone की गाड़ी पर पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और अन्य मामलों में एक और की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।
SHO लालपुर-पांडेयपुर सुधीर सिंह ने बताया कि नई बस्ती निवासी महेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
- Advertisement -