सुशांत मामले में सलमान खान समेत 8 हस्तियों पर दर्ज हुआ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

- Advertisement -

सुशांत के मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से जुड़े कई तथ्य सामने आ रहे हैं। सुशांत की मौत को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर शहर मे बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज किया गया है जिनमें कुल 8 सितारों का नाम शामिल है जिसमें सलमान खान, एकता कपूर, बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियावाला, अदित्या चोपड़ा और भूषण कुमार आदि शामिल हैं।

इन सभी पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही साथ ये भी आरोप लगाया गया है की ये सभी सुशांत की फिल्मों के रिलीज होने पर रोक लगाते थे। जिसके कारण सुशांत को काफी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था और इस बात का खुलासा सुशांत के पिता के के सिंह ने खुद किया। उन्होने मुंबई पुलिस को यह बयान दिया की सुशांत इंडस्ट्री में बने हालातों से आहत थे। सुशांत की आत्महत्या की खबर ने सुशांत के परिवार के साथ ही साथ उनके फैंस की भावनाओं को भी काफी ठेस पहुंचाई है। मीडिया के सामने अभिनेत्री कंगना रनौट का एक विडियो भी सामने आया है जिसमें वो इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिस्म के बारे में काफी खुल के बात करती नजर आई और नेपोटिस्म करने का आरोप लगाया। कंगना रनौट के विडियो के आधार पर कंगना को गवाह के तौर पर पेश किया गया है। उसी के आधार पर इन हस्तियों पर धारा – 306, 109, 504 व 506 के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

- Advertisement -

Latest stories

Related News