इस दुनिया के कोने जोने मे बहुत से ऐसे रहस्य मौजूद है जिसका पता आज तक बड़े बड़े वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाये। जिस भी वैज्ञानिक ने इन रहस्यो का पता लगाने की कोशिश की वो इसको सुलझाने की बजाय इसमे ही उलझते चले गए।
आज हम बता रहे है भारत मे ही स्थित एक ऐसा रहस्यमयी जलकुंड जो है बेहद ही अजीब दरससल जिस रहस्यमयी कुंड की हम बात कर रहे हैं वो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। इसे दलाही कुंड के नाम से भी जाना जाता है। ये कंक्रीट की दीवारों से घिरा हुआ है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि, अगर कोई कुंड के सामने ताली बजाता है तो इसका पानी अपने आप ऊपर उठने लगता है। देखने में ये नजारा बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे किसी बर्तन में पानी उबल रहा है। इस रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।
इस कुंड का एक और रहस्य है। दरअसल, इसके बारे में कहा जाता है कि, यहां गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है जो कि एक रहस्य बना हुआ है। वहीं लोगों की इस कुंड को लेकर ये भी मान्यता है कि, इस कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए यहां लोग दूर-दूर से नहाने के लिए आते हैं। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगर इस कुंड के पानी से नहाने पर चर्म रोग दूर होते हैं तो इसका मतलब ये है कि, इसमें गंधक और हीलियम गैस मिली हुई है।