क्या हो अगर किसी पुरुष को ये पता चले की वो पुरुष नहीं बल्कि एक महिला है या किसी महिला को अचानक ये पता चले की वो महिला नही बल्कि पुरुष है अब आप सोच रहे होंगे की भला ऐसा भी हो सकता है क्या तो हम आपको बता दे की कुछ ऐसा ही हुआ। शादी के 9 साल पूरे होने के बाद अचानक एक महिला को पता चला की अभी तक खुद को सामान्य समझने वाली ये महिला सामान्य नही है।
ये अजीबोगरीब मामला है पश्चिम बंगाल के बीरभूम का यहाँ रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला जो अब तक खुद को एक सामान्य महिला समझ रही थी वो तो एक पुरुष है। उसे इस बात का पता तब चला जब एक दिन उसके पेट मे अचानक से दर्द हुआ और वो इसका इलाज करने पास के ही नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अस्पताल पहुची।

जहां डोक्टरों द्वारा इस बात का खुलासा हो पाया दरअसल उसके शरीर मे एक ऐसा टीयूमर पाया गया जो समान्यता पुरुषो मे पाया जाता है। टेस्टीकुलार कैंसर यानि अंडकोष कैंसर था। दरअसल उसका अंडकोष उसके शरीर के बाहर विकसित न होकर शरीर के अंदर विकसित हो गया था। जिसके कारण वो बाहर से सामान्य महिला जैसी दिखाई देती थी। हालांकि उसके अंदर जन्म से ही गर्भशय व अंडाशय नहीं था। और इसी कारण उसे मासिक चक्र भी नही होता था और न ही वो कभी गर्भवती हो सकती थी। हालांकि उस महिला के योनि है लेकिन इसे मेडिकल साइन्स की भाषा मे ब्लाइंड वजाइना कहते है। जो शुरू होने क साथ ही खतम हो गया था।
हालांकि ऐसी स्थिति अमूमन 22,000 लोगो मे से किसी एक मे पायी जाती है। फिलहाल तो डॉक्टर्स महिला और उसके पति के साथ काउन्सलिन्ग कर रहे है उसके पति को ये समझाने की कोशिश मे लगे है की वो आगे भी इसी तरह सामान्य जीवन व्यतीत करे जैसे अभी तक कर रहे थे।