वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को भारतीय समय अनुसार सुबह के 9:15 बजे से लेकर दोपहर के 12:10 बजे तक रहेगा। दोपहर के 12:10 के आसपास ग्रहण का असर अपने अधिकतम रूप मे होगा इसके दौरान आसमान मे रिंग ऑफ फ़ाइर का नजारा लोग अपनी आखों से देख सकेंगे। दिलचस्प बात यह है की सूर्यग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। इसी के साथ-साथ ये सूर्यग्रहण एशिया के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देगा। साल के इस पहले सूर्य ग्रहण को चुडामणि ग्रहण के नाम से जाना जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण अत्यंत ही प्रभावशाली सूर्य ग्रहण है। सरल शब्दों में सूर्यग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य का तकरीबन 98.8% भाग को ढक लेगा। यह एक रोचक खगोलीय घटना है। इसके माध्यम से हम सौर्यमंडल के बारे में काफी कुछ नया समझ पाएंगे।
बताते चलें की ऐसा सूर्यग्रहण 1090 साल के बाद देखने को मिलेगा।