Post Contents
किसी बात की आदत होना गलत बात नहीं, लेकिन कई बार ये लत बहुत हानिकारक हो सकती है। दुनिया मे ऐसे कई लोग हैं जो इतने अजीबो-गरीब एडिक्शन का शिकार हैं कि वो आम लोगों की तरह न जिंदगी जी सकते हैं और न ही अपने रोजमर्रा के काम कर सकते हैं। आमतौर पर कई लोगो को अक्सर गेम खेलने या इस तरह की चीजों की लत होती है जो सामान्य नज़र आती है लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ विचित्र लोगो के बारे मे बताने जा रहे है दुनिया की कुछ अजीबोगरीब लत के बारे मे जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे।
दुनिया की कुछ अजीबोगरीब लत
तकिए का एडिक्शन
जोहानसबर्ग में रहने वाली एक महिला टैमरा असल में अपने तकिए की एडिक्ट हैं। वो चाय पीने, खाना खाने, बाहर जाने, शॉपिंग करने हर काम के लिए अपने तकिए के साथ रहती हैं। उनके अनुसार उनके इस बॉन्ड को सिर्फ वही जान सकती हैं।
बिल्ली के बाल खाने वाली महिला
अमेरिका के मिशिगन राज्य के डेट्रॉइट शहर में रहने वाली लीज़ा की लत बेहद अजीब है। उन्हें अपनी बिल्ली के बाल खाना पसंद है। वो दिन में तीन हेयरबॉल (बालों का गुच्छा) खा लेती हैं और 20 साल से ये कर रही हैं। इतना ही नहीं वो अपनी बिल्ली के बाल उसी तरह से निकालती हैं जैसे जानवर एक दूसरे को जुबान से चाटते हैं।
अपने पति की चिता की राख खाने वाली महिला
केसी के पति की मौत 2011 में हो गई थी और तब से लेकर अब तक वो अपने पति की मौत का दुख नहीं भुला पा रही हैं। वो एक बर्तन में अपने पति की राख संजो कर रखे हुए हैं और उन्हें उसे खाने का एडिक्शन है। वो अपनी उंगलियां बर्तन में डालती हैं। उनपर थोड़ी सी राख लग जाती है और फिर उसे चाट लेती हैं।

शवों को सूंघने का एडिक्शन
लुइस स्क्वारिसी बब्राज़ील के रहने वाले है। पिछले 35 सालों से वो एक अजीबोगरीब सनक के शिकार हैं। उन्हें शवों को सूंघना अच्छा लगता है और इस एडिक्शन के कारण वो कई बार अपनी नौकरी भी छोड़ चुके हैं। उन्हें शवों को सूंघना और लोगों की शवयात्रा में जाना बहुत पसंद है। 1983 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और तब से ही वो ब्राजील के शहर की हर शवयात्रा में जाते हैं।
इंसान और सुअर का खून पीने वाली महिला
कैलिफोर्निया की मिशेल जिन्हे एक बेहद ही अजीबोगरीब चीज की लत है । दरअसल उन्हें इंसान और सुअर का खून पीने की आदत है। पिछले 15 सालों में वो इतना खून पी चुकी हैं कि 23 बाथटब पूरे भर जाएं।
घर की दीवारें खाने वाली महिला
किसी को ईंठ खाने का इतना शौख हो कि वो अपने घर की दीवारों पर ही छेद कर दे ऐसा सोचकर ही अजीब लगेगा। रूस की एक महिला ने 18 साल की उम्र से ही ये खाना शुरू किया और एक समय पर वो इतनी दीवानी हो गईं थीं कि उन्होंने अपने घर की दीवारों पर ही छेद कर दिया था।
सोफे और गद्दे खाने वाली महिला
अब ये एडिक्शन भी खाने से ही जुड़ा है. एक महिला सोफे और गद्दे के कुशन खाने की इतनी आदी है कि वो कई गद्दे और सोफे खा चुकी हैं।
टॉयलेट पेपर खाने का एडिक्शन
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अचार खाने का मन करता है, लेकिन ब्रिटेन की जेड सिल्वेस्टर को बेहद अजीब एडिक्शन होता है. जेड 5 बच्चों की मां हैं और प्रेग्नेंसी के वक्त वो टॉयलेट पेपर सूंघती हैं और खाती हैं। जेड एक दिन में प्रेग्नेंसी के दौरान पूरा एक रोल टॉयलेट पेपर खा जाती थी।